छत्तीसगढ़

छेड़छाड़ करने वाले दो मनचलों को जेल भेजने की तैयारी, वीडियो हुआ था वायरल

Shantanu Roy
18 Sep 2021 12:07 PM GMT
छेड़छाड़ करने वाले दो मनचलों को जेल भेजने की तैयारी, वीडियो हुआ था वायरल
x
रायपुर

रायपुर। राजधानी में खुलेआम युवती से छेडछाड करने वाले दो आरोपियों को कोर्ट लाया गया है। मगर अभी फिलहाल आरोपियों को मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश नही किया गया है। आपको बता दें कि बीती शाम विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के बंगले के सामने दोनों मनचलों ने एक लड़की को छेडा जिसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ। इसकी जानकारी मिलते ही रायपुर के नए कप्तान प्रशांत अग्रवाल द्वारा गाड़ी के नंबर के आधार पर दोनों मनचलों को पकड़ा और साथ ही गाड़ी भी जब्त कर लिया गया। अब दोनों आरोपियों को कोर्ट में मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। संभवतः आरोपियों को न्यायिक हिरासत के लिए 14 दिन की रिमांड भी मिल सकती है। मामले में अपडेट जारी है।

इस मामले में अब तक सामने आए तथ्यों के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर एक युवती शंकर नगर से भगत सिंह चौक जाने वाली सड़क पर ऑटो का इंतजार कर रही थी। इतने में स्कूटर पर सवार दो युवक नितिन शर्मा और राजू शर्मा वहां पहुंच गए। लड़की को अकेला देख दोनों कमेंट करने लगे। उसे अपने साथ चलने को कहने लगे। युवती इस कदर परेशान हो उठी की वो सड़क पर चीखने लगी। तभी एक राहगीर ने इस घटना का वीडियो बना लिया था।

वही वीडियो सामने आने के बाद कई ट्वीटर यूजर्स ने पुलिस को भी कटघरे में खड़ा किया। जहां घटना हुई वहां विस अध्यक्ष के अलावा, वन मंत्री का बंगला है। कुछ ही दूरी पर IG का दफ्तर है। इस वजह से लोगों ने वीडियो शेयर करते हुए ट्वीटर पर लिखा कि जब शहर के इस पॉश इलाके में युवतियों का ये हाल हो रहा है तो आउटर इलाकों में क्या होता होगा, रायपुर पुलिस का खौफ बदमाशों में अब नहीं रह गया है।


Next Story