छत्तीसगढ़

साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए तैयारियां जोरों पर

jantaserishta.com
21 Oct 2021 7:18 PM IST
साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए तैयारियां जोरों पर
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आदिवासी संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और इसे राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए मुख्य समारोह मंच सहित अलग-अलग विभागों के लगने वाले स्टालों का भी निर्माण जोर-शोर से किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों तथा विदेश के कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story