छत्तीसगढ़
पल्स पोलियो अभियान की तैयारी पूरी, जनजागरूकता बढ़ाने वाहन किया रवाना
Shantanu Roy
19 Dec 2025 11:21 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर जिले में पल्स पोलियो अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ’देश का भविष्य बचाओ, पोलियो की दवा हर बार पिलाओ’ के संदेश के साथ अभियान का संचालन कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। अभियान के तहत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है। इस क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनजागरूकता बढ़ाने हेतु वाहन को जिले के विभिन्न वार्डों, बस्तियों और प्रमुख मार्गों से रवाना किया गया। वाहन में लाउडस्पीकर स्थापित हैं, जिनके माध्यम से आमजन को पल्स पोलियो अभियान की जानकारी दी जाएगी।
पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को 21 दिसंबर 2025 को निर्धारित बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। 22 और 23 दिसंबर को स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाएंगे, जो किसी कारणवश बूथ पर नहीं पहुंचे। दुर्ग जिले में कुल 2 लाख 59 हजार 188 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान की सफलता के लिए जिले में 127 बूथ शहरी दुर्ग, 223 बूथ शहरी भिलाई, 55 बूथ शहरी चरोदा, 214 बूथ धमधा, 236 बूथ पाटन और 137 बूथ निकुम में बनाए गए हैं। इसके अलावा, 13 चलित टीम और 25 ट्रांजिट टीम भी तैनात की गई हैं। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारियों, कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों को ड्यूटी पर लगाया गया है। सभी को अभियान की सफल योजना और कार्य प्रणाली के लिए प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है।
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को पोलियो की खुराक सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी बच्चे में पोलियो वायरस का संक्रमण न फैल सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं और अभियान में स्वास्थ्य कर्मचारियों का सहयोग करें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी ने कहा कि पोलियो जैसी घातक बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को निर्धारित दिन पर बूथ पर लेकर आएं और घर-घर अभियान में सहयोग दें। इस अभियान के तहत व्यापक प्रचार और जनजागरूकता कार्यक्रमों के साथ स्वास्थ्य कर्मी सुनिश्चित करेंगे कि हर बच्चे को पोलियो की खुराक मिले। अभियान के माध्यम से दुर्ग जिले में पोलियो मुक्त समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





