छत्तीसगढ़

रायपुर में NEET 2026 परीक्षा की तैयारियां पूरी, 9200 अभ्यर्थी होंगे शामिल

SHIDDHANT
2 May 2026 10:09 PM IST
रायपुर में NEET 2026 परीक्षा की तैयारियां पूरी, 9200 अभ्यर्थी होंगे शामिल
x
छत्तीसगढ
Raipur रायपुर: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा रविवार को देशभर के साथ रायपुर जिले में भी आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रशासन ने सुरक्षा व निगरानी व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। रायपुर जिले में कुल 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 9200 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं पूरे प्रदेश में करीब 45 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार, परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक आधारित पहचान प्रणाली लागू की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके।
नकल रोकने के लिए सभी केंद्रों पर तकनीकी उपकरण और निगरानी व्यवस्था भी स्थापित की गई है। अभ्यर्थियों को केवल पारदर्शी पानी की बोतल लाने की अनुमति होगी। साथ ही उन्हें स्लीपर या कम हील वाले जूते पहनकर आने की सलाह दी गई है। परीक्षा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे समय से पहले केंद्र पहुंचें और प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
Next Story