छत्तीसगढ़
सावन कांवड़ यात्रा की तैयारी जोरों पर, गृहमंत्री ने दिए सख्त निर्देश
Shantanu Roy
29 Jun 2025 12:23 AM IST

x
छग
Kabirdham. कबीरधाम। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने शुक्रवार को कबीरधाम कलेक्टर कार्यालय में "बोल बम (कांवड़ यात्रा)" की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने आगामी सावन माह में होने वाली कांवड़ यात्रा के सुरक्षित और सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट और सख्त दिशा-निर्देश दिए। गृहमंत्री ने बैठक में उपस्थित जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, राजस्व, पेयजल और अन्य विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
कबीरधाम कलेक्टर कार्यालय में बोल बम (कांवड़ यात्रा) की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली। कांवड़ यात्रा के सफल एवं सुरक्षित आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। pic.twitter.com/uCHPApCPed
— Vijay sharma (@vijaysharmacg) June 28, 2025
जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने मार्ग की सफाई, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य शिविर, ट्रैफिक कंट्रोल, अस्थायी चिकित्सा सहायता केंद्र और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहे। गृहमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे ग्राउंड स्तर पर जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें और समय रहते आवश्यक सुधार सुनिश्चित करें।
Tagsकांवड़ यात्राबोल बमगृहमंत्री विजय शर्मासुरक्षा व्यवस्थासावन यात्राKabirdhamKanwar YatraBol BamHome Minister Vijay Sharmasecurity arrangementsSawan 2025pilgrimage managementछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीछत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh hindi news todayChhattisgarh hindiChhattisgarh hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





