छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, दिल्ली से आ रहा वरिष्ठ अधिकारियों का दल
jantaserishta.com
7 Jun 2023 12:38 PM IST

x
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी शुरू हो चुकी है. इसके लिए निर्वाचन आयोग ने कमर कस ली है. आगामी विधानसभा चुनाव निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों का दल 8 और 9 जून को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेगा.
छत्तीसगढ़ आने वाले निर्वाचन आयोग की टीम में वरिष्ठ डीईसी धर्मेंद्र शर्मा और नितेश व्यास के अलावा डीईसी हिरदेश कुमार, अजय भादू, आरके गुप्ता, एमके साहू, एनएन बुटोलिया शामिल हैं. दल के सदस्य अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अलावा प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों, तमाम कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ बैठकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे.
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावनिर्वाचन आयोगChhattisgarhChhattisgarh NewsChhattisgarh Assembly ElectionElection Commission
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





