छत्तीसगढ़

जनगणना 2026 की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने सभी कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्देश

Shantanu Roy
21 March 2026 11:09 PM IST
जनगणना 2026 की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने सभी कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्देश
x
छग
Dantewada. दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जनगणना से संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। ज्ञात हो कि जिला स्तर पर आगामी जनगणना 2026 के सफल क्रियान्वयन हेतु तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जनगणना निदेशालय द्वारा निर्धारित समय-सीमा के अनुसार विभिन्न गतिविधियों का चरणबद्ध कार्यक्रम तय किया गया है, जिसके तहत प्रशिक्षण, ब्लॉक निर्धारण, मैपिंग एवं गणना कार्य सुनिश्चित किए गए है। इसके तहत आज बैठक में कलेक्टर द्वारा जनगणना से संबंधित सभी चरणबद्ध कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली गई। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी अनुविभागीय जनगणना अधिकारी तय समय-सीमा के अंतर्गत 25 मार्च की अवधि तक जनगणना कार्य पूर्ण कर लेवें। तत्पश्चात निदेशालय द्वारा दिए गए अन्य तिथियों के कार्यों को पूरा करने की
कार्यवाही की जायेगी।


बैठक में जिला स्तर पर फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण,इसके साथ ही मकान सूचीकरण ब्लॉक की संख्या को फ्रीज करने की प्रक्रिया ,चार्ज अधिकारियों को जियो-संदर्भित ग्राम, वार्ड एवं चार्ज मानचित्रों, वेब मैपिंग एप्लीकेशन में मकान सूचीकरण, ब्लॉकों की सीमाओं का परिसीमन, ब्लॉक प्रकार का आबंटन एवं प्रविष्टिकरण कार्य,इसी क्रम में पर्यवेक्षी सर्किल का गठन कर सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को का आवंटन,मध्य मकान सूचीकरण ब्लॉकों का गठन एवं उन्हें वेब मैपिंग एप्लीकेशन पर चिन्हित करने का कार्य जानकारी दी गई। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि जनगणना निदेशालय द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूर्ण करना अनिवार्य है। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी और जनगणना कार्य से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।
Next Story