छत्तीसगढ़

अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी

jantaserishta.com
11 Jun 2025 12:27 PM IST
अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी
x
छत्तीसगढ़.
गरियाबंद: पितई बंद में संचालित अवैध रेत खदान की जानकारी लेने गए पत्रकारों ने माफिया के गुर्गों के हमले के बाद कलेक्टर और एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी. इस पर अब प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. कलेक्टर भगवान सिंह यूईके ने जिला खनिज अधिकारी रोहित साहू को शोकॉज नोटिस भेजकर अवैध माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर जवाब तलब किया है.
जिले में देवभोग के पुराना पानी घाट को छोड़ दिया जाए तो जिले में 17 से ज्यादा अवैध रेत खदान धड़ल्ले से जारी थे. सोमवार के घटना के बाद आधा से ज्यादा बंद हो गए थे. पर बहुत सी खदानें अब भी जारी है, जिसे पूरी तरह से बंद कराने की मांग पत्रकार संगठन ने की है.
पत्रकारों की मांग पर कलेक्टर यूईके और एसपी निखिल राखचे ने भरोसा दिलाया है कि अवैध खदानों तक हाइवा न जा सके इसके लिए वहां स्ट्रक्चर बना कर मार्ग को अवरुद्ध किया जाएगा. जहा अस्थाई रैंप बनाए गए उसे तोड़ा जाएगा. इसके साथ जिस पंचायत में यह गतिविधि जारी है, वहां के पंचायतों को अलर्ट किया जाएगा. मंगलवार शाम को ही कलेक्टर ने सभी तहसीलदार और एसडीएम को पत्र लिख अवैध रेत खदान रोकने के निर्देश जारी किया है.
कलेक्टर भगवान सिंह यूईके ने कहा कि पीएम आवास 33 फीसदी पूर्ण हुए है. ऐसे में उनके आवास की प्रगति लाने उन्हें रेत बगैर रॉयल्टी का ही उपलब्ध होगा. अगर कोई आवास वालों के रेत परिवहन में रोडा डालेगा तो कार्रवाई होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null