छत्तीसगढ़

सूर्यकिरण एयरोबेटिक शो को लेकर नवा रायपुर में तैयारियां जोरो पर

Nil dhankar
2 Nov 2025 3:25 PM IST
सूर्यकिरण एयरोबेटिक शो को लेकर नवा रायपुर में तैयारियां जोरो पर
x

रायपुर। सूर्यकिरण एयरोबेटिक शो को लेकर नवा रायपुर में तैयारियां जोरो पर है, संभागायुक्त महादेव कावरे, आईजी अमरेश मिश्रा कलेक्टर डॉ गौरव सिंह एवं एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह ने स्थल का निरीक्षण कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश दिए है,

सूर्यकिरण एरोबैटिक शो केवल एक हवाई प्रदर्शन नहीं, बल्कि यह भारतीय वायुसेना के शौर्य, सटीकता और समर्पण का जीवंत प्रतीक है। रजत जयंती के अवसर पर 5 नवम्बर को प्रातः 10 से 12 बजे तक नवा रायपुर का आसमान गर्व, रोमांच और देशभक्ति के रंगों से सराबोर होगा।

इस अवसर पर एनआरडीए सीईओ चंदन कुमार, निगम आयुक्त विश्वदीप तथा जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Story
null