छत्तीसगढ़

3 और जिलों में केंद्रीय विद्यालय खोलने की तैयारी

Nilmani Pal
12 Sep 2023 5:59 AM GMT
3 और जिलों में केंद्रीय विद्यालय खोलने की तैयारी
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल्द ही मुंगेली, सूरजपुर और शक्ति जिले में केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे।इसके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन रायपुर की ओर से प्रस्ताव मानव संसाधन विभाग के स्कूल शिक्षा विभाग को भेज दिया गया है। इसकी जानकारी रायपुर में आयोजित दो दिवसीय प्रचार्या सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय विद्यालय संगठन के डिप्टी कमिश्नर ने दी। इस सम्मेलन इसमें बच्चों के शैक्षणिक स्तर के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर चर्चा की गई. इस प्राचार्य सम्मेलन में प्रदेश के 37 केंद्रीय विद्यालय के सभी प्राचार्य शामिल हुए थे। जो प्रदेश के कुल 33 जिलों से तीन अधिक हैं।

केंद्रीय विद्यालय संगठन के डिप्टी कमिश्नर विनोद कुमार ने बताया कि साल भर खेल-कूद, पढ़ाई-लिखाई से संबंधित गतिविधियों के साथ ही अन्य गतिविधि के संबंध में विस्तार से चर्चा सम्मेलन में की जा रही है।इस बात पर भी चर्चा होगी कि स्कूल के रिजल्ट को कैसे सुधारा जाए? स्कूल की व्यवस्थाओं में क्या कमी है? उन कमियों को कैसे दूर किया जाए? स्कूल के प्रशासनिक और वित्तीय व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बच्चों को कैसे और आगे बढ़ाया जाए? इस पर भी फोकस किया जाएगा।" जल्द ही मुंगेली सूरजपुर और शक्ति जिले में केंद्रीय विद्यालय अस्तित्व में आ जाएंगे।

Next Story