छत्तीसगढ़

सहायक ग्रेड-03 और भृत्य पद के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा 10 मार्च को

Nil dhankar
29 Feb 2024 2:49 PM IST
सहायक ग्रेड-03 और भृत्य पद के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा 10 मार्च को
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अधीनस्थ स्थापनाओं के लिए सहायक ग्रेड-03, आदेशिका लेखक, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं भृत्य के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु प्रारंभिक लिखित परीक्षा 10 मार्च को दो पालियों में बिलासपुर में आयोजित होगी।

प्राधिकरण के सदस्य सचिव एवं चयन समिति के अध्यक्ष श्री आनंद प्रकाश वारियाल ने बताया कि सहायक ग्रेड-03, आदेशिका लेखक, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं भृत्य पद हेतु प्रारंभिक लिखित परीक्षा के संबंध में आवश्यक सूचना, प्रवेश पत्र, अभ्यर्थियों की सूची इत्यादि छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाईटhttps://cgslsa.gov.in//पर अपलोड की गई है, जहां से अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अनुवादक एवं वाहन चालक के पद हेतु आयोजित लिखित परीक्षा के भी परिणाम घोषित कर मेरिट लिस्ट वेबसाईट पर अपलोड की गई है।

Next Story