छत्तीसगढ़

बिहान योजना के अंतर्गत संविदा पदों की प्रारंभिक पात्र-अपात्र सूची जारी

Shantanu Roy
10 Jun 2026 7:23 PM IST
बिहान योजना के अंतर्गत संविदा पदों की प्रारंभिक पात्र-अपात्र सूची जारी
x
छग
Durg. दुर्ग। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत जनपद पंचायत स्तर पर रिक्त संविदा पदों की भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में, जिला पंचायत दुर्ग द्वारा अभ्यर्थियों की प्रारंभिक पात्र और अपात्र सूची जारी कर दी गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक और क्षेत्रीय समन्वयक के कुल 03 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पूर्व में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण और जिला स्तरीय चयन समिति के अनुमोदन के बाद अब यह
अनंतिम सूची
जारी की गई है। संबंधित अभ्यर्थी इस प्रारंभिक सूची का अवलोकन जिला पंचायत कार्यालय के सूचना पटल या दुर्ग जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.durg.gov.in पर कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को इस सूची पर कोई आपत्ति है, तो वे निर्धारित प्रारूप में अपने दस्तावेजी प्रमाणों के साथ 16 जून 2026 तक (कार्यालयीन समय में) जिला पंचायत की एनआरएलएम शाखा में स्वयं उपस्थित होकर, रजिस्टर्ड डाक द्वारा अथवा आधिकारिक ईमेल आईडी [email protected] के माध्यम से अपनी दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
Next Story