छत्तीसगढ़

गर्भवती की हत्या, बिस्तर पर खून से लथपथ मिली

Nil dhankar
17 Jan 2023 4:12 PM IST
गर्भवती की हत्या, बिस्तर पर खून से लथपथ मिली
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर शहर में एक गर्भवती महिला की हत्या कर दी गई। यह वारदात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इंदु चौक की है। आसपास के लोगों ने महिला की लाश घर पर पड़े होने की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका का नाम सत्या सिंह है। घर के कमरे में बिस्तर पर खून से लथपथ उसकी लाश पड़ी मिली है। पुलिस ने बताया कि मृतका के शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं, जिसकी वजह से हत्या की आशंका पुलिस जता रही है। बताया जा रहा है कि मृतका सात माह की गर्भवती थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने बताया कि घटना के बाद से मृतका का पति फरार है। जिसकी वजह से पति पर हत्या कर भाग जाने की आशंका पुलिस जता रही है।

मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर अपनी बेटी की जान लेने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट से मौत कैसे हुई इस बात की जानकारी मिल पाएगी। पुलिस मृतका के पति पीटर की तलाश में जुटी हुई है।

Next Story