छत्तीसगढ़

गर्भवती हुई किशोरी ने प्रेमी पर किया एफआइआर, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
12 Feb 2022 3:24 PM GMT
गर्भवती हुई किशोरी ने प्रेमी पर किया एफआइआर, जांच में जुटी पुलिस
x
छत्तीसगढ़

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंबिकापुर। अवैध संबंध से गर्भवती हुई किशोरी को गर्भपात के लिए नाबालिग प्रेमी ने दवा दे दी। मौसी के घर मुंबई जाने के बाद जब उसने दवा का सेवन किया तो उसकी तबियत बिगड़ गई। स्वजन पूछताछ किए तो मामला सामने आया। मुंबई के सांताक्रुज थाने में जीरो में मामला दर्ज हुआ। केस डायरी यहां आने के बाद गांधीनगर थाने में अपराध दर्ज किया गया है।

गांधीनगर थाना क्षेत्र में 12 साल की बालिका से हम उम्र बच्चों द्वारा समहिक दुष्कर्म का मामला कुछ दिनों पूर्व आया था। अब एक और मामला नाबालिगों से जुड़ा सामने आया है। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र की एक किशोरी का नाबालिग से कथित रूप से प्रेम संबंध था। इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध स्थापित हो गया। इससे किशोरी गर्भवती हो गई।
घरवालों को जानकारी देने के बजाय मामले को दबाए रखने वह मुंबई में रहने वाली मौसी के यहां चली गई। अंबिकापुर से रवाना होने से पहले अपचारी बालक ने उसे गर्भपात की दवा दे दी थी। मुंबई में मौसी के यहां जाने के बाद नाबालिग प्रेमिका ने उस दवा का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा ने बताया कि पीड़िता को स्वजन संभवत मुंबई के ही किसी अस्पताल में ले गए थे।
मामला उजागर होने के बाद पीड़िता ने स्वजन को सारी जानकारी दी थी। उसी आधार पर मुंबई के सांताक्रुज थाने में स्वजन ने एफआइआर कराई थी। घटनास्थल गांधीनगर थाना क्षेत्र होने की वजह से केस डायरी यहां भेजी गई थी उसी आधार पर अपचारी बालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। महिला उप निरीक्षक से प्रकरण की जांच व विवेचना कराई जा रही है।
Next Story