छत्तीसगढ़

गर्भवती ने जुड़वा बेटियों को दिया जन्म, एक की मौत

Nil dhankar
29 May 2022 9:01 AM IST
गर्भवती ने जुड़वा बेटियों को दिया जन्म, एक की मौत
x
छग

अंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया तो परिजन एक को लेकर घर चले गए। दूसरी बच्ची अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती रही और उसकी शुक्रवार को मौत हो गई। पता चलने पर परिजन शव लेने पहुंचे तो पता चला कि पैसा नहीं होने से वे घर चले गए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर नवजात बेटी का शव परिजन को सौंप दिया है।

पुलिस ने बताया कि विजयनगर निवासी गायत्री गुप्ता को प्रसव के लिए परिजन ने मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसने 25 मई को जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। संबकुछ सामान्य होने से दूसरे दिन प्रसूता के साथ एक बेटी को लेकर परिजन घर चले गए। इधर दूसरी बच्ची का वजन कम होने से उसे डाॅक्टरों ने एसएनसीयू में भर्ती कर दिया था। इस बीच परिजन नहीं लौटे और शुक्रवार को नवजात बच्ची की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने गायत्री के परिजन को फोनकर इसकी सूचना दी तो वे अस्पताल पहुंचे।


Next Story