छत्तीसगढ़
प्री मानसून: छत्तीसगढ़ में आज बारिश के साथ-साथ अंधड़ चलने की संभावना
Nil dhankar
29 May 2022 10:16 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
रायपुर। नौतपा के शुरुआत से ही छत्तीसगढ़ में प्री मानसून एक्टीविटी जारी है। नौतपा के बीते तीन दिन में प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, लोगों को आज भी भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। बारिश के आसार देखे जा रहे हैं।
देर शाम तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ-साथ अंधड़ चलने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है। ज्यादातर जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा। नौतपा के बीते तीन दिनों में बारिश होने से लोगों ने भीषण गर्मी से राहत की सांस ली है।
Next Story





