छत्तीसगढ़

Pre बीएड और डीएलएड प्रवेश परीक्षा, डिप्टी कलेक्टर को बनाया गया नोडल अधिकारी

Nil dhankar
28 Jun 2024 8:47 AM IST
Pre बीएड और डीएलएड प्रवेश परीक्षा, डिप्टी कलेक्टर को बनाया गया नोडल अधिकारी
x

महासमुंद mahasamund news। छत्तीसगढ़ व्यापम Chhattisgarh Vyapam द्वारा प्री.बी.एड. एवं प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रविवार 30 जून 2024 को दो पालियों में किया जाएगा। जिला मुख्यालय में प्रथम पाली में प्री.बी.एड. की परीक्षा प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक 32 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित होगी।

mahasamund वही द्वितीय पाली में जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालय में प्री.डी.एल.एड. की परीक्षा का आयोजन अपराह्न 02ः00 बजे से शाम 04ः15 बजे तक 50 परीक्षा केन्द्रों में किया जाएगा। प्री.बी.एड. की परीक्षा में 9,538 परीक्षार्थी एवं प्री.डी.एल.एड. की परीक्षा में 14,384 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सम्पूर्ण परीक्षा के सुचारू व निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए कलेक्टर श्री प्रभात मलिक द्वारा डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज कुमार खाण्डे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Next Story