छत्तीसगढ़
प्रमिल मौसी मेढ़े का निधन, बृजमोहन अग्रवाल ने जताया शोक
Shantanu Roy
31 July 2025 4:21 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राष्ट्र सेवा और मातृशक्ति के जागरण को समर्पित जीवन की एक प्रेरणास्पद यात्रा का वंदनीय अवसान हो गया। राष्ट्र सेविका समिति की पूर्व प्रमुख संचालिका वंदनीय प्रमिल मौसी मेढ़े जी के देवलोकगमन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और समाज ने एक दृढ़ विचारधारा की प्रतिनिधि, स्नेहमयी मार्गदर्शिका और तपस्विनी राष्ट्र सेविका को खो दिया है। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रमिल मौसी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाचार अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है। उन्होंने कहा कि मौसी जी का संपूर्ण जीवन भारत माता की सेवा, मातृशक्ति के जागरण और सामाजिक चेतना को समर्पित रहा। उनकी सादगी, अनुशासन, मातृत्व भाव और संगठन कौशल से हम सभी स्वयंसेवक सदैव प्रेरणा लेते रहे हैं।
राष्ट्र सेवा को समर्पित जीवन का वंदनीय अवसान…
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) July 31, 2025
राष्ट्र सेविका समिति की पूर्व प्रमुख संचालिका, मातृतुल्य वंदनीय प्रमिल मौसी मेढ़े जी के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है।
उनका संपूर्ण जीवन भारत माता की सेवा, मातृशक्ति के जागरण और सामाजिक चेतना को समर्पित रहा।… pic.twitter.com/buOqvVXq0i
प्रमिल मौसी ने शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। राष्ट्र सेविका समिति के माध्यम से उन्होंने गांव-गांव, घर-घर जाकर महिलाओं में आत्मबल, आत्मगौरव और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध का संचार किया। वे स्त्रियों को संगठित कर उनमें आत्मविश्वास जगाने की एक सशक्त प्रेरणा रहीं। उनकी वाणी में जहां वात्सल्य था, वहीं जीवन में त्याग और तपस्या का अनुपम संगम देखने को मिलता था। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “आज हम सबने एक मार्गदर्शक, एक स्नेहमयी संरक्षिका और एक दृढ़ राष्ट्रभक्त व्यक्तित्व को खोया है। उनका योगदान अमिट और अपूरणीय है।” उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा, “प्रमिल मौसी को कोटिशः नमन। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।”
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





