छत्तीसगढ़
प्रधान पाठक सस्पेंड, बुला कलेक्टर को वाला वीडियो हुआ था वायरल
Nilmani Pal
22 Feb 2023 8:41 AM GMT
![प्रधान पाठक सस्पेंड, बुला कलेक्टर को वाला वीडियो हुआ था वायरल प्रधान पाठक सस्पेंड, बुला कलेक्टर को वाला वीडियो हुआ था वायरल](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/02/22/2578338-untitled-78-copy.webp)
x
छग
मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ जिले के खोंगापानी प्राथमिक बालक आश्रम के प्रधान पाठक नीरज सिंह ने शराब के नशे में आश्रम में जमकर हंगामा किया था। उसने आश्रम अधीक्षक और सफाई कर्मी के साथ गाली ग्लौच किया बल्कि समझाने गए पुलिस कर्मियों को भी नहीं बख्शा। उसने यहां तक कह डाला बुला कलेक्टर पीएस ध्रुव को।
इस पर आज कार्रवाई हुई। कलेक्टर पीएस ध्रुव ने जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा के जांच प्रतिवेदन के बाद प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया। कलेक्टर ने जांच आदेश में लिखा है कि प्रधान पाठक के शराब के नशे में गाली ग्लौच करने की खबरें मीडिया में आई थी। जांच में यह घटना सही पाई गई है। लिहाजा, प्रधान पाठक को सस्पेंड कर दिया गया है।
Next Story