छत्तीसगढ़

नियमित योग करने से आती है मॉ जैसी ममता तथा पिता जैसे साहस और धैर्य: मुख्य सचिव विवेक ढांढ

jantaserishta.com
21 Jun 2023 11:39 AM IST
नियमित योग करने से आती है मॉ जैसी ममता तथा पिता जैसे साहस और धैर्य: मुख्य सचिव विवेक ढांढ
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य नवाचार आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांढ आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित करेंसी टॉवर में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुए। विवेक ढांड ने सामूहिक योग कार्यक्रम में अलग अलग मुद्राओं में योगासन किया।
विवेक ढांढ ने इस अवसर पर कहा कि योग प्राचीन भारतीय संस्कृति की बड़ी देन है। योग जोड़ने का काम करता है। योग हमारे क्रियाकलापों को विचारों से, शरीर को मन से तथा मनुष्य को प्रकृति से जोड़ता है।
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी माना है कि योगा मनुष्य के स्वास्थ्य और समृध्दि के लिए बहुत जरूरी है। शास्त्रों में भी लिखा है कि नियमित योग करने से पिता जैसे साहस और धैर्य आ जाता है, मॉ जैसी क्षमा और ममता आ जाती है। भाई और दोस्त जैसे शांति तथा बच्चों जैसे मासुमियत और सच्चाई आ जाती है। श्री ढांढ ने प्रदेशवासियों को योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोगों से योग को जीवन में नियमित रूप से शामिल करने की अपील की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story