छत्तीसगढ़
सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग
Nilmani Pal
7 Jun 2026 10:06 AM IST

x
सूरजपुर। जिले को 15 नए एसआई मिले हैं। बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन सभी अधिकारियों को अब व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए शहरी और ग्रामीण थानों में पदस्थ किया गया है। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने इनके लिए पदस्थापना आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, नए एसआई को कानून-व्यवस्था, अपराध जांच और पुलिसिंग के व्यावहारिक अनुभव के लिए अलग-अलग थानों में तैनात किया गया है। सबसे अधिक 4 एसआई की पदस्थापना थाना सूरजपुर, 2-2 को थाना विश्रामपुर, जयनगर, भटगांव, प्रतापपुर व 1-1 एसआई को थाना प्रेमनगर, झिलमिली व रामानुजनगर थाने में की गई है।
नए अधिकारियों को अनुभवी पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्य करने का अवसर मिलेगा। जिससे वे पुलिस कार्यप्रणाली, अपराध अनुसंधान और जनता से जुड़ी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे।
Next Story





