मुर्गी पालन से खुलेगा आय और सेहत में सुधार का रास्ता

अम्बिकापुर: जिले के आदर्श गोठानों में शुरू की गई मुर्गी पालन की आधुनिक विधि थ्री टियर केज से मुर्गियों ने अंडा देना शुरू कर दिया है जिससे उत्पादन भी काफी मात्रा में हो रहा है। प्रत्येक केज से प्रतिदिन 200 से 250 अंडा का उत्पादन हो रहा है। अंडा बेचकर समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि होने से उनके हौसले बुलंद है, वहीं गोठान से अण्डों की खरीदी आंगनबाडी केंद्रों द्वारा किया जा रहा है जिससे सुपोषण अभियान के तहत कुपोषित बच्चों को खिलाकर उनके सेहत में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। मुर्गी पालन से समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि के साथ ही बच्चों के सेहत में सुधार का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





