छत्तीसगढ़

मुर्गा चोरी का आरोप लगाकर मजदूर पर टूट पड़े पोल्ट्री फार्म संचालक, मैनेजर और मुंशी

jantaserishta.com
12 July 2026 12:13 PM IST
मुर्गा चोरी का आरोप लगाकर मजदूर पर टूट पड़े पोल्ट्री फार्म संचालक, मैनेजर और मुंशी
x

सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़.
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के एक मजदूर के साथ छत्तीसगढ़ के गौरेला स्थित पोल्ट्री फार्म में मारपीट का मामला सामने आया है। मुर्गा चोरी का आरोप लगाकर पोल्ट्री फार्म संचालक, मैनेजर और मुंशी ने उसकी डंडे, चप्पलों और मुक्कों से पिटाई कर दी।
बीच-बचाव करने पहुंचे अनूपपुर के दो अन्य ग्रामीणों के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, अनूपपुर जिले के ग्राम बीड़ निवासी युवक दिसंबर 2025 से गौरेला के बेलगहना टोला स्थित मोनू पोल्ट्री फार्म में मजदूरी कर रहा था। घटना वाले दिन दोपहर करीब एक बजे उसने फार्म में पहले से काम कर रहे मनोज यादव से 1 किलो 900 ग्राम मुर्गा लिया था। कुछ देर बाद पोल्ट्री फार्म संचालक मोनू वहां पहुंचा और युवक पर मुर्गा चोरी करने का आरोप लगा दिया।
पीड़ित ने आरोप से इनकार किया तो संचालक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए डंडे व चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद संचालक ने अपने मैनेजर सुहेल खान और मुंशी चिंटू को मौके पर बुलाया। दोनों ने भी पहुंचते ही उसके साथ हाथ-मुक्कों और चप्पलों से मारपीट की। हमले में युवक के चेहरे और पीठ पर चोटें आई हैं।
मारपीट की आवाज सुनकर अनूपपुर के ही बलराम सिंह और मुकेश सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उनके साथ भी हाथ-मुक्कों, डंडों और ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों ग्रामीण भी घायल हो गए। बलराम सिंह के चेहरे, घुटने और शरीर के अन्य हिस्सों में, जबकि मुकेश सिंह के पैर, पीठ और चेहरे पर चोटें आई हैं।
घटना के बाद पीड़ित ने गौरेला थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी मोनू, सुहेल खान और चिंटू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story