छत्तीसगढ़

पोल्ट्री फार्म में 4 फीट तक पानी भरा, 3000 मुर्गी के बच्चों की मौत

jantaserishta.com
15 Sept 2021 7:33 PM IST
पोल्ट्री फार्म में 4 फीट तक पानी भरा, 3000 मुर्गी के बच्चों की मौत
x
बड़ी खबर

मगरलोड। प्रदेश में बारिश ने तबाही मचा रखा है। लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो चुका है। वहीँ धमतरी के मगरलोड में एक पोल्ट्री फार्म के मालिक पर बारिश मुसीबत बनकर बरसी है। फार्म में पानी घुसने से अंदर में रखे 3000 मुर्गी के बच्चों की मौत हो गई। जिससे उनको लाखों रूपये का नुकसान हुआ है। ब्लाक में दो -तीन दिन से हुई जमकर बारिश से कई नदी नाले उफान पर, घरों में घुटने तक पानी भरा है।

3000 नग मुर्गी के बच्चे की पानी मे डूबने से मौत
अत्याधिक तेज बारिश से ग्राम पहंदा के जानवी पोल्ट्री फार्म में 4 फीट तक पानी भर गया। पानी भरने से पोल्ट्री के अंदर रखे मुर्गी के बच्चें की मौत हो गई। पहंदा के पोल्ट्री फार्म संचालक महेश सिन्हा ने बताया कि ब्लाक में दो दिन से तेज बारिश से होने से पोल्ट्री फार्म में पानी घुस गया। जिससे फार्म के अंदर रखे मुर्गी के 250 ग्राम वजन के 3000 नग बच्चे की पानी मे डूबने से मौत गई।इसके अलावा तीन टन भूसा,दो इलेक्ट्रॉनिक मशीन,एक क्विंटल चारा दाना खराब हो गया।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story