छत्तीसगढ़

पोस्टरमैन सोनू गरचा थाने में महिला से छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणी मामले में गिरफ्तार

Shantanu Roy
17 Jun 2025 10:01 PM IST
पोस्टरमैन सोनू गरचा थाने में महिला से छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणी मामले में गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर में गुरुवार की शाम एक शर्मनाक और चौंकाने वाली घटना ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली और महिला सुरक्षा के दावों की कलई खोलकर रख दी है। जानकारी के अनुसार, चोरी की एक गंभीर घटना के संबंध में बयान देने थाने पहुंची पीड़िता के साथ थाना परिसर में ही खुलेआम आरोपी सोनू गरचा द्वारा अश्लील इशारे और चरित्र को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई। मामले में नामजद आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ सोनू गरचा, जो कि पहले भी पीड़िता को जान से मारने की
धमकियाँ
दे चुका है।

थाने में ही पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी के बीच पीड़िता को घूरते हुए अश्लील इशारे किए और उसके चरित्र पर अभद्र टिप्पणियाँ कीं। सोनू गरचा पर पूर्व के भी कई अपराधिक प्रकरण न्यायालय में लंबित है। इतना ही नहीं, जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने पीड़िता का हाथ पकड़कर ज़ोर से मरोड़ दिया। यह सब घटनाक्रम थाना परिसर में, पुलिस अधिकारियों की नाक के नीचे हुआ। उपस्थित एक युवक ने बीच-बचाव कर पीड़िता का हाथ छुड़ाया, तब जाकर आरोपी वहां से फरार हुआ।

चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़िता द्वारा पूर्व में आरोपी के विरुद्ध मोबाइल रिकॉर्डिंग सहित लिखित शिकायत दी जा चुकी है जिसमें आरोपी और उसकी बहन तलविंदर चंद्राकर उर्फ चिक्की द्वारा पीड़िता को शहर छोड़ देने एवं हत्या कर दिए जाने की धमकी दी गई थी। इसके बावजूद बीते दो वर्षों में पुलिस ने कोई संज्ञेय अपराध दर्ज नहीं किया। अब जब थाना परिसर में ही महिला के साथ इस प्रकार की घिनौनी हरकत हुई, तब जाकर प्रशासन हरकत में आया। नगर पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ तत्काल
एफआईआर
दर्ज की गई और गिरफ्तारी के आदेश जारी हुए।

हालांकि, आरोपी सोनू गरचा ने घटना के बाद अपना मोबाइल फोन बंद रखा, जिससे पुलिस टीम उससे संपर्क नहीं कर सकी। लेकिन जब मामला तूल पकड़ने लगा और पुलिस पर सवाल उठने लगे, तब दबाव बढ़ने पर आज आरोपी को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जब थाने जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थान पर महिलाएं सुरक्षित नहीं, तो आम जगहों की सुरक्षा का क्या भरोसा? अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपी को सख्त सजा दिलवाएगी, या फिर यह भी पुराने मामलों की तरह किसी कोने में दफन कर दिया जाएगा? क्या रायपुर पुलिस प्रशासन महिलाओं की गरिमा और अधिकारों की रक्षा करने में सक्षम है, या फिर अपराधियों की मौन सहमति से यह व्यवस्था सिर्फ दिखावा बनकर रह गई है?
Tagsमहिला अपमानथाना परिसरमहिला सुरक्षाअश्लील इशारेपुलिस लापरवाहीरायपुर थानाSonu Garchaमहिला पर टिप्पणीFIR दर्जमहिला के अधिकारRaipur policeमहिला सुरक्षा पर सवालथाने में शर्मनाक घटनाcharacter assassinationmolestation in police stationअपराधी गिरफ्तारीआरोपी की धमकीमहिला शिकायतमहिला उत्पीड़नlaw and order failureछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story
null