छत्तीसगढ़

नायब तहसीलदार की हुई पोस्टिंग, सीएम का किया एक और वादा पूरा

Shantanu Roy
18 April 2022 2:49 PM GMT
नायब तहसीलदार की हुई पोस्टिंग, सीएम का किया एक और वादा पूरा
x
छग

रायपुर। खैरागढ़ उपचुनाव में जीत के बाद खैरागढ़ छुईखदान और गंडई जिला बनने के साथ ही सोमवार को एक और वादा पूरा हो गया। राजनांदगांव कलेक्टर तारणप्रकाश सिन्हा ने जालबांधा में उप तहसील कार्यालय शुरू करने के साथ ही नायब तहसीलदार की नियुक्ति कर दी है। रश्मि दुबे जालबांधा उप तहसील की पहली नायब तहसीलदार बनाई गई हैं।

उल्लेखनीय है कि सीएम भूपेश बघेल ने 16 अप्रैल को सीएम हाउस में खैरागढ़ से आए लोगों को संबोधित करते हुए खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने और जालबांधा को उप तहसील का दर्जा देने की भी घोषणा की थी। सीएम की घोषणा पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर राजनांदगांव ने जालबांधा में उप तहसील कार्यालय के लिए नायब तहसीलदार की नियुक्ति करने के साथ ही उप तहसील का संचालन करने का आदेश जारी किया है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story