छत्तीसगढ़

शहीद-ए-आज़म दिवस पर 'संवेदना-2' रक्तदान जागरूकता अभियान का पोस्टर विमोचन

Shantanu Roy
15 March 2025 6:36 PM IST
शहीद-ए-आज़म दिवस पर संवेदना-2 रक्तदान जागरूकता अभियान का पोस्टर विमोचन
x
छग
Raipur. रायपुर। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 94वें शहादत दिवस पर नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (NIFAA) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान जागरूकता अभियान "संवेदना-2" के पोस्टर का विमोचन किया गया। यह अभियान 21-23 मार्च तक चलेगा, जिसमें रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर प्रमुख समाजसेवियों, कलाकारों और कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला।


"संवेदना-2" अभियान का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता लाना और मानवता की सेवा में रक्तदान के योगदान को बढ़ावा देना है। NIFAA के आयोजकों ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से शहीदों की शहादत को सम्मानित करते हुए एक बड़ा सामाजिक कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर शहर के विभिन्न हिस्सों से आए रक्तदाता भी मौजूद रहे, जो इस अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे। यह अभियान समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की सेवा करने का एक सार्थक प्रयास है। हमें इन वीर शहीदों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा और मानवता के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लेना चाहिए।

Next Story