छत्तीसगढ़

उरला में मृत मिले गायों का पोस्टमार्टम किया गया

Nil dhankar
13 April 2025 4:12 PM IST
उरला में मृत मिले गायों का पोस्टमार्टम किया गया
x

रायपुर। थाना उरला क्षेत्र अंतर्गत मेटल पार्क कन्हेरा श्मशान घाट के पास आज सुबह कुल छः गाय मृत अवस्था में पाए गए। मौके पर पुलिस द्वारा शव पंचनामा कार्यवाही की गई है। पशु चिकित्सक द्वारा सभी मृत छः गायों का पोस्टमार्टम किया गया है और परीक्षण हेतु एफएसएल भेजने बिसरा जप्त किया गया है।

घटना स्थल के पास करीब 40-50 बोरी पशु आहार पड़ा हुआ था।पशु आहार के सैंपल जप्त किया गया है। प्रथम दृष्टया पशु आहार को खाने से गायों की मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। उरला थाना द्वारा कार्यवाही की जा रही है। नगर निगम बिरगांव के टीम की मदद से सभी मृत गायों को पोस्टमार्टम के बाद दफन किया गया है।

Next Story