छत्तीसगढ़

पोस्टमार्टम का मामला, डॉक्टर नहीं होने की खबर का CMHO ने किया खंडन

Nil dhankar
4 Oct 2022 6:47 AM IST
पोस्टमार्टम का मामला, डॉक्टर नहीं होने की खबर का CMHO ने किया खंडन
x

सांकेतिक तस्वीर 

जशपुर। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड बगीचा के सन्ना तहसील के चम्पा निवासी लालचंद राम उम्र 50 वर्ष की तालाब में डूबने के कारण आकस्मिक मृत्यु हुई थी। उक्त दिवस को सन्ना स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ चिकित्सक के अवकाश में रहने के कारण उनका पोस्टमार्टम सन्ना में नहीं हो पाया। इस हेतु मृतक का पोस्टमार्टम कराने के लिए शव वाहन के माध्यम से बगीचा भेजा गया।

कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जल्द ही सन्ना स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर लक्ष्मी पैंकरा के अवकाश उपरांत कार्य पर उपस्थिति के पश्चात सन्ना स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम की सुविधा सुचारू रूप से मिलेगी।

Next Story