छत्तीसगढ़

रायपुर में गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना, CG मौसम पर अपडेट

jantaserishta.com
10 Aug 2026 8:21 AM IST
रायपुर में गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना, CG मौसम पर अपडेट
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां जारी है. प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है. पिछले 24 घंटों के रायपुर और मुंगेली जिले के एक-दो स्थानों पर जमकर बादल बरसे हैं. मौसमी वर्षा सामान्य से 5 प्रतिशत कम रही है. मौसम विभाग ने आज अनेकों स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. साथ ही बिजली गिरने के भी आसार बन रहे हैं.
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश और उससे लगे उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस पेंड्रारोड में दर्ज किया गया.
राजधानी रायपुर में सोमवार को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
पिछले 24 घंटों में रायपुर शहर में 12 सेमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा पथरिया में 16 सेमी, लोरमी में 11 सेमी, लाभांडी और लालपुर में 10-10 सेमी, भाटापारा, मुंगेली और सिमगा में 9-9 सेमी बारिश हुई. तखतपुर और बागबाहरा में 8-8 सेमी बारिश दर्ज की गई. वहीं डोंगरगढ़, उसूर, सुहेला, छुरिया, सकरी, लोहांडीगुड़ा सहित कई स्थानों पर 7 सेमी तक बारिश हुई. कुरूद, कप्पू, कसडोल, वाड्रफनगर, भिलाई, बेलतरा और घरघोड़ा में 6 सेमी बारिश दर्ज की गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story