जिला शिक्षा विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट हुआ Porn Video, हड़कंप

राजनांदगांव। जिले के शिक्षा विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब शिक्षकों के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में अचानक अश्लील वीडियो वायरल होने लगे। बताया जा रहा है कि इस ग्रुप में कई महिला शिक्षक भी सदस्य थीं। घटना के बाद महिला शिक्षकों ने इस हरकत पर नाराज़गी जताते हुए थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। सूत्रों के अनुसार, शिक्षा विभाग के भीतर 20 से 30 ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप हैं, जिनमें संकुल समन्वयक, प्राचार्य और अन्य शिक्षकों के मोबाइल नंबर जुड़े हुए हैं। इन्हीं में से कुछ नंबरों से अश्लील वीडियो प्रसारित किए गए।
मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी पी.एस. बघेल ने तुरंत संज्ञान लेते हुए उन पांच शिक्षकों को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया है, जिनके नंबर से वीडियो शेयर किए गए थे। नोटिस में उनसे सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है कि उनके मोबाइल से यह आपत्तिजनक सामग्री कैसे प्रसारित हुई।
डीईओ बघेल ने कहा, “विभाग ने गंभीरता से इस पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। जिन शिक्षकों के नंबर से वीडियो प्रसारित हुए, उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। साथ ही सभी शिक्षकों को अनजान लिंक या फाइल पर क्लिक न करने की सलाह दी गई है।”





