छत्तीसगढ़
रायपुर की सूरत बदलने सड़क पर उतरे जनप्रिय सांसद बृजमोहन अग्रवाल
Shantanu Roy
16 Feb 2026 8:20 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर के विकास पुरुष और वरिष्ठ भाजपा नेता, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और जन-सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। सोमवार को उन्होंने राजधानी रायपुर को सुंदर, सुव्यवस्थित और सुगम यातायात युक्त बनाने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा किया। विकास कार्यों की धरातलीय स्थिति परखने और भविष्य की कार्ययोजनाओं को गति देने के लिए श्री अग्रवाल ने अधिकारियों की टीम के साथ घंटों पसीना बहाया। निरीक्षण के दौरान सांसद श्री अग्रवाल ने शहर के मध्य स्थित व्यस्त सड़कों का अधिकारियों के साथ अवलोकन किया तथा ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए सड़कों को व्यवस्थित करने, अतिक्रमण हटाने एवं यातायात के सुचारु संचालन हेतु ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।
सबसे पहले बृजमोहन अग्रवाल ऑक्सीजोन पहुंचे वहां की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया और वहां स्वच्छता, हरियाली एवं नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया और इसे अधिक जन-उपयोगी बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद बृजमोहन अग्रवाल शंकर नगर मेन रोड पहुंचे, शंकर नगर क्षेत्र में लंबे समय से बनी ट्रैफिक जाम की समस्या पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क मार्ग को क्लियर करने एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सांसद श्री अग्रवाल ने कचना में निर्माणाधीन रेल ब्रिज का निरीक्षण कर उसके निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जोरा से कचना, मोवा होते हुए WRS तक प्रस्तावित सड़क निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए उसकी प्रक्रिया को गति देने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त कचना क्षेत्र में रेलवे द्वारा स्वीकृत अंडरपास का भी अवलोकन किया गया।
यहां से श्री अग्रवाल और उनकी टीम नरहरिया तालाब, सिद्धार्थ चौक पहुंची यहां स्वीकृत दिव्यांग पार्क स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि “रायपुर केवल छत्तीसगढ़ की राजधानी नहीं, बल्कि प्रदेश की पहचान है। इसे सुंदर, सुव्यवस्थित, सुरक्षित और जन-अनुकूल बनाना हमारी प्राथमिकता है। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।” शहर के सर्वांगीण विकास, बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की यह सक्रियता राजधानी रायपुर को एक आधुनिक, स्वच्छ एवं सुगम शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति और विशेष रूप से दिव्यांग जनों के लिए एक आधुनिक और सुविधायुक्त स्थान विकसित करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उनके इस तूफानी दौरे से प्रशासनिक अमले में भी सक्रियता देखी गई। स्थानीय नागरिकों ने भी अपने सांसद के इस समर्पण की सराहना करते हुए इसे रायपुर के स्वर्णिम भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





