छत्तीसगढ़
सिलाई का प्रशिक्षण पाकर अब स्वरोजगार शुरू करने तैयार है पूर्णिमा
jantaserishta.com
8 Aug 2023 11:16 AM IST

x
अम्बिकापुर: मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से अपने मनपसंद काम में प्रशिक्षण पाकर युवा अपना कैरियर बना रहे हैं। शासन द्वारा युवाओं के कला, कौशल और प्रशिक्षण की ओर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत आर्थिक पृष्ठभूमि से कमजोर युवाओं के लिए उनके जिलों में संचालित निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण आत्मनिर्भरता के सपने पूरे कर रही है। ऐसी ही एक कहानी जिले के ग्राम खाडा की पूर्णिमा केरकेट्टा की है, अंचल की इस बेटी ने अब अपने हुनर को हौसले के साथ स्वरोजगार में बदलने की ठानी है।
पूर्णिमा बताती हैं कि मैंने बचपन में अपने घर पर ही माँ से थोड़ा-बहुत सिलाई का सीखी थी, मुझे यह काम बहुत पसंद है और जब मैंने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में सुना तो मुझे लगा कि यही सही मौका है स्वरोजगार हासिल करने का। मुझे मेरे साथियों ने बताया कि जिले के अम्बिकापुर में स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में विभिन्न कोर्स में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें सिलाई भी शामिल है। बाहर से सिलाई सीखने के लिए महंगी फीस देनी पड़ती और यहां मुझे निःशुल्क सिलाई सीखने का मौका मिला। मैंने तुरंत यहां एडमिशन लिया और लगभग एक महीने से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हूं, मुझे रोज कुछ नया सीखने मिल रहा है। प्रशिक्षण खत्म होने के बाद मुझे स्वयं का सिलाई दुकान शुरू करना है, जो मुझे स्वरोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाएगा। इस योजना के लिए मैं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की आभारी हूं, जिन्होंने हम जैसे युवाओं के बारे में सोचा और प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ते के साथ स्वरोजगार के सपने पूरे करने का अवसर दिया।
Tagsअम्बिकापुरमुख्यमंत्री कौशल विकास योजनाअम्बिकापुर न्यूज़AmbikapurChief Minister Skill Development SchemeAmbikapur News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





