छत्तीसगढ़
बर्तन माँजकर पढ़ाई कर रही थी गरीब छात्रा, सीएम भूपेश बघेल ने की सहायता देने की घोषणा
Nil dhankar
11 May 2022 5:40 PM IST

x
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सरमना में भेंट मुलाकात के दौरान साइंस स्नातक की पढ़ाई कर रही निर्धन छात्रा छाया मिश्रा ने सहायता की मांग की। उसने बताया कि वह बर्तन माँजकर पढ़ाई कर रही है। वह झोपड़ी में रहती है,जहां शौचालय भी नही है। मुख्यमंत्री बघेल ने छाया को योजनाओ से लाभान्वित करने के निर्देश कलेक्टर को दिए।
मुख्यमंत्री ने छाया की सराहना करते हुए कहा कि कोई काम छोटा नही होता। मेहनत से सफलता मिलती है, खुशहाली आती है। अपने काम पर गर्व करना चाहिए और सम्मान से जीना चाहिए।
Next Story





