छत्तीसगढ़
बिलासपुर: 12वें मेयर के रूप में शपथ ली पूजा विधानी ने
jantaserishta.com
28 Feb 2025 12:45 PM IST

x
बिलासपुर: बिलासपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी आज महापौर पद की शपथ ले ली है। उनके साथ सभी 70 पार्षदों ने भी शपथ लिए हैं। मुंगेली नाका मैदान में आयोजित समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और डिप्टी सीएम अरूण साव भी मौजूद रहे।
आपको बता दें कि पूजा विधानी शहर की 12वें और दूसरी महिला महापौर बनीं हैं। 10 साल पहले वाणीराव पहली बार महिला मेयर निर्वाचित हुईं थीं। इस चुनाव में नगर निगम के 70 वार्ड में 49 वार्ड में भाजपा के पार्षदों ने जीत हासिल की है।
वहीं, 18 वार्ड में ही कांग्रेस प्रत्याशी सफल हो सके। जबकि, तीन निर्दलीय पार्षदों ने जीत दर्ज की है। वाणी राव के कार्यकाल के 10 साल बाद शहर को दूसरी महिला मेयर मिली है।
बता दें कि 2009 में शहर की पहली महिला मेयर निर्वाचित हुईं वाणी राव अब भाजपा में शामिल हो गई हैं। वाणी राव ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस से की थी, लेकिन अब उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है।
नगर निगम के अब तक 11 महापौर बन चुके हैं, जिनमें से 7 बार कांग्रेस और 4 बार भाजपा के मेयर रहे हैं। हाल ही में भाजपा की पूजा विधानी को मेयर पद के लिए चुना गया, जिससे भाजपा के मेयरों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।
Tagsबिलासपुर नगर निगमबिलासपुरबिलासपुर महापौरपूजा विधानीBilaspur Municipal CorporationBilaspurBilaspur MayorPooja Vidhani
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





