छत्तीसगढ़

मौत का डबरी, खेलते-खेलते गायब हुए 2 बच्चों की मिली लाश

Nil dhankar
26 Aug 2024 12:48 PM IST
मौत का डबरी, खेलते-खेलते गायब हुए 2 बच्चों की मिली लाश
x
छग

बस्तर Bastar। जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के पिपलावण्ड में गांव के ही दो मासूम बच्चों की डबरी में डूबने से मौत हो गई। भानपुरी थाना प्रभारी राठौर ने बताया कि रविवार की शाम पिपलावण्ड निवासी बुलकु राम बघेल की साढ़े 3 साल की बेटी ईश्वरी बघेल, नंदो राम कश्यप के 4 वर्षीय पुत्र विकास कुमार कश्यप की माँ के साथ नल में पानी भरने के लिए गए हुए थे। Bhanpuri Police Station Area

पानी भरने के दौरान अचानक ईश्वरी व विकास वहां से गायब हो गए। महिला ने दोनों की काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों दिखाई नहीं दिए। महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद दोनों बच्चों की खोजबीन की। गांव के मनकू के बाड़ी में बने डबरी में दोनों बच्चों का शव देखा गया।

परिजनों ने बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना से गांव में मातम छा गया, वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।


Next Story