
x
डॉ. रमन ने सोशल मीडिया पर टूलकिट साझा कर कांग्रेस पर केंद्र सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया था
रायपुर (जसेरि)। सोशल मीडिया में एक टूलकिट साझा होने से प्रदेश की राजनीति गर्म हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित कई भाजपा नेताओं ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए एक टूलकिट साझा किया। डॉ. सिंह ने लिखा, कोरोना संकट के समय कांग्रेस की बिलो द बेल्ट राजनीति देखकर शर्म आती है। भाजपा के कई और नेताओं ने कुछ ऐसी ही भाषा के साथ इस टूलकिट को साझा किया। भड़के कांग्रेस नेताओं ने इस दस्तावेज को जालसाजी बताते हुए भाजपा नेताओं के खिलाफ स्नढ्ढक्र का आवेदन दिया है।
भाजपा नेताओं ने जो दस्तावेज साझा किया है वह दो पृष्ठों का है। इस दस्तावेज में कोरोना की दूसरी लहर में केंद्र सरकार के कुप्रबंधन को उजागर करने के निर्देश हैं। इसमें क्करू ष्टड्डह्म्द्ग पर सवाल उठाने को कहा गया है। लोगों का जीवन बचाने के काम पर सेंट्रल विस्टा को तरजीह देने के काम की आलोचना को लोगों तक पहुंचाने को कहा गया है। प्रधानमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाने की रणनीति का भी जिक्र है। इसके तहत विदेशी मीडिया में महामारी से जुड़ी खबरों के बारे में ब्रीफ देने, विदेशी पत्रकारों को कवरेज की सुविधा दिलाने आदि का जिक्र है। कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को इंडियन स्ट्रेन की जगह मोदी स्ट्रेन बताने की भी रणनीति है।
कांग्रेस ने टूलकिट को बताया साजिश : कांग्रेस ने इस टूलकिट से पल्ला झाड़ लिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इसे फर्जी दस्तावेज बताया। उन्होंने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा ऐसे फर्जी दस्तावेज साझा करना समाज में बेहद गलत संदेश प्रसारित करता है। साथ ही यह फेक न्यूज को बल देकर समाज में अस्थिरता पैदा करता है। रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने कहा, फेक न्यूज स्प्रेड करना आपको शोभा नहीं देता।
कांग्रेस ने थाने में की शिकायत
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने इस संबंध में सिविल लाइन थाने में आवेदन दिया है। सीएसपी नसर सिद्दीकी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत मिली है। इसकी जांच चल रही है। आरोप है कि इसमें रमन सिंह पर दुर्भावनावश कांग्रेस के खिलाफ सोशल मीडिया में दुष्प्रचार करने की बात कही गई है।

jantaserishta.com
Next Story