छत्तीसगढ़

राहुल गांधी को 'आतंकवादी' कहे जाने पर सियासी बवाल, आज कांग्रेस का सभी जिला मुख्यालय में प्रदर्शन

jantaserishta.com
18 Sept 2024 11:34 AM IST
राहुल गांधी को आतंकवादी कहे जाने पर सियासी बवाल, आज कांग्रेस का सभी जिला मुख्यालय में प्रदर्शन
x

फाइल फोटो

छत्तीसगढ़.
रायपुर: राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। आज कांग्रेस सभी जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगी। केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू के खिलाफ आज पूरे प्रदेश के मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे।
आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर एक विवादित बयान दिया था। बिट्टू ने राहुल गांधी को देश का नंबर वन आतंकी बताया था। केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने कहा, ‘राहुल गांधी ने सिखों को बांटने की कोशिश की है, सिख किसी पार्टी से जुड़ा नहीं है और यह चिंगारी लगाने की कोशिश है, राहुल गांधी देश के नंबर वन टेरेरिस्ट हैं।’
उनके इस बयान के बाद पूरे देश के सियासी गलियारों में हंगामा मच गया। जिसको लेकर आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया और आज प्रदेश के सभी कांग्रेस मुख्यालय में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
आपको बता दें कि राहुल गांधी पिछले दिनों अमेरिका दौरे पर थे। भारत में आरक्षण कब तक चलेगा, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था, “कांग्रेस तभी आरक्षण खत्म करने के बारे में सोचेगी, जब देश में सभी को समान अवसर मिलने लगेंगे। फिलहाल भारत में ऐसी स्थिति नहीं है।”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story