छत्तीसगढ़

सियासी बयानबाजी तेज...भूपेश बघेल के बयान पर अजय चंद्राकर ने दी प्रतिक्रिया

jantaserishta.com
27 Dec 2025 1:24 PM IST
सियासी बयानबाजी तेज...भूपेश बघेल के बयान पर अजय चंद्राकर ने दी प्रतिक्रिया
x
रायपुर: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के “धीरेंद्र शास्त्री के जन्म से पहले हनुमान चालीसा पढ़ते आ रहे हैं” वाले बयान पर विधायक अजय चंद्राकर की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि वे हनुमान चालीसा पढ़ते होंगे, लेकिन वे खड़े कुंभकरण-रावण के साथ हैं. हनुमान चालीसा का प्रभाव उनके साथ कहां हैं. उनकी वाणी बताती है कि संस्कार किस ओर हैं.
कांग्रेस के व्हीबी जीरामजी के खिलाफ विरोध को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि नाम पर नहीं, बल्कि उसके प्रारूप और नियमों पर चर्चा होनी चाहिए. नया कानून के नए स्वरूप पर चर्चा होनी चाहिए. राजीव-इंदिरा गांधी का नाम हमने नहीं हटाया, वे उनके लिए पूजनीय हैं. महात्मा गांधी वर्ल्ड आइकॉन हैं.
विधायक अजय चंद्राकर ने राहुल गांधी के संभावित छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कहा कि राहुल गांधी को पहले आत्मचिंतन करना चाहिए. 5 साल में कांग्रेस चुनाव क्यों हारी, इसका अध्ययन जरूरी है. ग्रामीण कार्यकर्ताओं को परेशान न करें, इनके पास ट्रेनिंग का विजन नहीं. आत्मचिंतन के लिए विदेश जाने का अवसर उनके पास है. छत्तीसगढ़ के हालात अच्छे हैं.
दिल्ली में आज कांग्रेस की होने वाली बैठक पर विधायक अजय चंद्राकर ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नहीं बना पा रही है. छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं का दिल्ली जाना तय करता है कि नियुक्ति हुजूर-ए-आला से पूछकर होगी. तंज कसते हुए बोले इन्हें बैठक की जरूरत नहीं है, ईमेल से ही नाम मंगवा लेते.
कांग्रेस नेता विनोद तिवारी की गिरफ्तारी पर विधायक अजय चंद्राकर बोले न्यायालय के आदेश से जेल गए हैं. बीजेपी के कहने से नहीं. कांग्रेस का आरोप सिर्फ बयानबाजी की औपचारिकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story