छत्तीसगढ़

पुलिस की मानवीय पहल, लावारिस अवस्था में मिले नवजात को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया

jantaserishta.com
24 Aug 2026 3:48 PM IST
पुलिस की मानवीय पहल, लावारिस अवस्था में मिले नवजात को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया
x
छत्तीसगढ़ न्यूज.
रायपुर: सोमवार को सुबह लगभग 06ः37 बजे डायल-112 पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत मोनेट रोड, चिरकुतहीन माता मंदिर के पास एक नवजात शिशु लावारिस अवस्था में मिला है।
सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम ने देखा कि लगभग 10 दिन का नवजात शिशु किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वहां छोड़कर चला गया था। नवजात शिशु को लावारिस अवस्था में देखकर पुलिस टीम ने मानवीय संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए तत्काल उसे सुरक्षित अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), मंदिर हसौद पहुंचाया।
पुलिस की मानवीय पहल के तहत नवजात शिशु को समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराते हुए उसकी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी गई। अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के उपरांत नवजात शिशु को शिशु वार्ड में सुरक्षित भर्ती कराया गया, जहां उसकी आवश्यक देखभाल की जा रही है।
इस कार्यवाही में मंदिर हसौद टाइगर वन के पुलिसकर्मी आर. राजेश यादव एवं चालक टिकेंद्र साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा नवजात शिशु को मौके पर छोड़कर जाने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान एवं घटना के संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है। साथ ही नवजात शिशु की सुरक्षा एवं उचित देखभाल के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक सूचना दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story