छत्तीसगढ़
नाके पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे पुलिसकर्मी, मिला कुछ ऐसा, फटी रह गईं आंखें
jantaserishta.com
5 March 2024 2:22 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
महासमुंद: जिले के छुईपाली रेहटीखोल नाका में चेकिंग के दौरान सिंघोड़ा पुलिस ने 58.480 किलो चांदी का आभूषण जब्त किया है। पुलिस के अनुसार 4 मार्च को अंतरराज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोल छग.ओडिशा बॉर्डर के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बरगढ़ ओडिशा की तरफ से कार तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। उक्त वाहन को चेकपोस्ट के पास रोका गया। कार में 2 व्यक्ति बैठे मिले। पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे। वाहन की तलाशी ली गई तो पीछे डिक्की में अलग-अलग बैग रखा हुए मिले।
बैग चेक करने पर उसमें भारी मात्रा में चांदी का आभूषण, पायल, अंगूठी, ब्रेसलेट आदि मिला। दोनों से चांदी के आभूषण के संबंध में दस्तावेज दिखाने कहा गया तो आवश्यक वैधानिक दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। कोई दस्तावेज नहीं होने से चांदी का आभूषण लगभग 58.480 किलो कीमती करीब 42 लाख रुपए जब्त कर धारा 102 जाफौ के तहत कार्रवाई की गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





