छत्तीसगढ़

बिना कपड़ों के घूम रही महिला को पुलिसकर्मियों ने पहुंचाया मानसिक चिकित्सालय

Nil dhankar
30 April 2022 11:43 AM IST
बिना कपड़ों के घूम रही महिला को पुलिसकर्मियों ने पहुंचाया मानसिक चिकित्सालय
x

बिलासपुर। शुक्रवार की दोपहर एक महिला नेहरू चौक के पास बिना कपड़ों के घूम रही थी। लोगों ने इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने लोगों को वहां खदेड़ा। इसके बाद महिला को कपड़े पहनाकर राज्य मानसिक चिकित्सालय भेज दिया।

शुक्रवार की दोपहर नेहरू चौक के पास एक महिला बिना कपड़ों के घूम रही थी। महिला मानसिक रोगी थी। लोगों ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। सामाजिक संगठन से जुड़े कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर सिविल लाइन थाने के आरक्षक प्रदीप मिश्रा, जमुना नायक और सौरभ सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने वीडियो बना रहे लोगों को फटकार लगाई। साथ ही महिला को कपड़े पहनाए गए। थाने के जवान महिला को राज्य मानसिक अस्पताल लेकर गए। बताया जाता है कि महिला शहर के चौक चौराहों पर घूम रही थी। महिला के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।


Next Story