छत्तीसगढ़

बुलेट बाइक से पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस जवान, ये एसपी की नई पहल

Nil dhankar
25 March 2025 9:03 AM IST
बुलेट बाइक से पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस जवान, ये एसपी की नई पहल
x
छग

रायगढ़। ट्रैफिक व्यवस्था का बुरा हाल है। ऐसे में पुलिस ने नई पहल की है। 4 बुलेट बाइक से ट्रैफिक के जवान पेट्रोलिंग करेंगे और बिगड़ी व्यवस्था को सुधारते नजर आएंगे। यातायात पुलिस ने मेट्रो शहर की तर्ज पर बुलेट बाइक पेट्रोलिंग की शुरुआत की है। अब पुलिस केवल चार पहिया वाहन से ही नहीं, बल्कि बुलेट बाइक पर पेट्रोलिंग कर भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करेगी।

शुरूआती तौर पर 4 बुलेट को इसके लिए तैयार किया गया है और बुलेट में ट्रैफिक के जवान शहर के भीड़भाड़ वाले चौक-चौराहों पर पेट्रोलिंग करते नजर आएंगे। बुलेट बाइक में पुलिस सायरन और पीओ सिस्टम (पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम) लगाया गया है।

ताकि भीड़ को सायरन बजाकर और अनाउसंमेंट कर कंट्रोल किया जा सके। पुलिस ने बताया कि शहर में सबसे अधिक यातायात का दबाव सुभाष चौक, गांधी प्रतिमा चौक, स्टेशन रोड, घड़ी चौक, नगर निगम रोड, शहीद रोड पर होता है। ऐसे में इन क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग होते रहेगी। जरूरत पड़ने पर जवानों की संख्या भी बुलेट बाइक पेट्रोलिंग में बढ़ाई जाएगी।

Next Story