छत्तीसगढ़

एसपी संग झूम उठे पुलिसवाले, वीडियो आया सामने

Nilmani Pal
10 May 2022 9:59 AM IST
एसपी संग झूम उठे पुलिसवाले, वीडियो आया सामने
x

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पुलिस लाइन में आयोजित अभिप्रेरणा कार्यक्रम में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के एसपी त्रिलोक बंसल ने तुहंर पारा हमर पारा गीत पर जमकर डांस किया। एसपी का मस्ती भरा अंदाज इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस मित्र, महिला पुलिस बल एवं जवानों के द्वारा नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति दी गई।

सभी अधिकारी एवं कर्मचारी का उत्साह वर्धन बढ़ाते हुए पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने जवानों के साथ जमकर डांस किया। साथ ही गाना भी गाया। पुलिस अधीक्षक बंसल ने कहा कि जिले में बल की कमी है फिर भी उपलब्ध बल के द्वारा पूरी ऊर्जा के साथ कार्य किया जा रहा है। निश्चित ही उनके द्वारा किया गया कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस संबंध में पुलिस बल के तनाव को दूर करने के लिए आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।


Next Story