छत्तीसगढ़

IPS अंकिता शर्मा को पुलिसकर्मियों ने अनोखे अंदाज में दी विदाई

Nil dhankar
1 May 2022 8:14 AM IST
IPS अंकिता शर्मा को पुलिसकर्मियों ने अनोखे अंदाज में दी विदाई
x

रायपुर। IPS अंकिता शर्मा छत्तीसगढ़ की तेज तर्रार पुलिस अफसर हैं। 2018 बैच की यंग IPS अंकिता हमेशा अपने वर्किंग स्टाइल की वजह से चर्चाओं में रहती है। कड़क मिजाज की इस पुलिस अफसर को हाल ही में राज्य सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। राज्य सरकार ने उन्हें नवगठित खैरागढ़ जिला का OSD बनाया है। इससे पहले वो बस्तर में नक्सल आपरेशन का जिम्मा संभाल रही थी।

नये जिले में ज्वाइनिंग से पहले IPS अंकिता को बस्तर में साथी पुलिसकर्मियों से शानदार विदाई दी। अंकिता शर्मा की गाड़ी को धक्का देकर पुलिस अफसरों ने उन्हें भविष्य में निरंतर आगे बढ़ने और सर्वोच्च मुकाम हासिल करने की शुभकामनाएं दी। आईपीएस अंकिता की बस्तर से विदाई का ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अंकिता शर्मा की गाड़ी को दर्जनों पुलिसकर्मी धक्का देकर आगे बढ़कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वीडियो में अंकिता उन तमाम पुलिसकर्मियों का अभिवादन भी करती दिख रही है।


Next Story