छत्तीसगढ़

रायपुर में पुलिसकर्मी की पत्नी से रेप

Nilmani Pal
22 March 2022 12:13 PM IST
रायपुर में पुलिसकर्मी की पत्नी से रेप
x

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस जवान की पत्‍नी से सिपाही ने दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि पुलिस जवान और आरोपित दोनों एक ही जगह बटालियन में पदस्थ हैं। राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस जवान की पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्‍कर्म का मामला दर्ज किया। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का मामला है।

राजेंद्र नगर थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपित जवान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से आरोपित जवान फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी की पति और आरोपी पूर्व परिचय था। उसका घर आना जाना भी लगा रहता था। घटना दिनांक को आरोपी ने महिला को अकेले पाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। महिला ने इसकी जानकारी पति को दी तो पति ने थाने में पूरी व्यथा सुनाई।


Next Story