छत्तीसगढ़

पुलिसकर्मी का शव मिला, निकला था ड्यूटी पर

Nil dhankar
30 Jan 2023 1:14 PM IST
पुलिसकर्मी का शव मिला, निकला था ड्यूटी पर
x
छग

कवर्धा। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सड़क किनारे एक आरक्षक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि आरक्षक कल देर रात ड्यूटी जाने के लिए निकला था। जिसके बाद आज सुबह ग्रामिणों ने आरक्षक का शव सड़क किनारे देखा। जिसके बाद ग्रामिणों ने पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी।

मिली जानकारी के अनुसार मामला पोड़ी चौकी के कुसुमघटा गांव का है। मृतक आरक्षक का पहचान मिलेश यादव के नाम से हुआ। मिलेश यादव पांडातराई थाना में पदस्थ था, जो कल रात में ड्यूटी जाने के लिए निकला था। लेकिन आज सुबह ही उनका शव सड़क किनारे मिला। आरक्षक का शव मिलने के बाद आसपास इलाके में दहशत का माहौल हो गया है।


Next Story