
बेमेतरा: बेमेतरा जिले के साजा थाना में पदस्थ आरक्षक को पब्लिक से गाली गलौच करने वाले बदमाश को रोकना महंगा पड़ गया।आरक्षक की बदमाश ने जम कर पिटाई करते हुए वर्दी फाड़ दी। बेमेतरा के साजा थाना क्षेत्र के ग्राम ढाप में कल रात आरक्षक कैलाश पाटिल व अन्य पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी हुई थी।तभी ग्राम ढाप निवासी विक्की लोधी के द्वारा दशहरे मेले में आये पब्लिक से जबरन चिल्ला चिल्ला कर गाली गलौच करने की आवाज सुन आरक्षक कैलाश वहां पहुँचा और विक्की को एसा करने से मना किया।
आरक्षक की समझाइश से तैस में आये बदमाश विक्की लोधी ने आरक्षक की लात घूसों से पिटाई करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। अन्य आरक्षकों के द्वारा आ कर बदमाश को काबू में कर हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपी पर धारा 186,353 के अलावा अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





