छत्तीसगढ़

पुलिसकर्मी ने बेवजह जड़ा थप्पड़, युवक को दिया जातिसूचक गालियां भी

Nil dhankar
1 Jun 2022 3:43 PM IST
पुलिसकर्मी ने बेवजह जड़ा थप्पड़, युवक को दिया जातिसूचक गालियां भी
x
छग

कोरबा। जिले से पुलिस कर्मी की दंबगई सामने आई है. जहां पुलिस कर्मी ने शादी से लौट रहे युवक से गाली-गलौज कर मारपीट की. पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो कानून के रखवाले ने धमकी भी दी और उसने यहां तक कह दिया जाओ जिससे शिकायत करना है कर लो. हालांकि पीड़ित ने लिखित में शिकायत की है. मामले की जांच की जा रही है.

बता दें कि, वीरेंद्र खरे निवासी गेवरा प्रोजेक्ट ऊर्जा नगर कॉलोनी के साथ पुलिस कर्मी ने जमकर मारपीट कर जातिसूचक गाली- गलौज दिया है. पीड़ित के अनुसार बीती रात वह शादी समारोह से पैदल फोन पर बात करते हुए आ रहा था. इसी दौरान पुलिस कर्मी ने रोका और अपशब्द का प्रयोग कर गाली-गलौज की. हालांकि जब उसने पुलिस कर्मी से शादी से लौटने की बात बताई तो वह भड़क गया और धक्का मुक्की कर थप्पड़ जड़ दिया.

Next Story