छत्तीसगढ़

पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में मौत

Nilmani Pal
2 Sept 2022 8:24 AM IST
पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में मौत
x
छग

जांजगीर-चांपा। ग्राम धुरकोट के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर में जांजगीर की ओर से जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक टकरा गई। हादसे में सिर पर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना की है। जानकारी के अनुसार बड़ेना निवासी सेवानिवृत्त आरक्षक विष्णु प्रधान किसी घरेलू काम से जांजगीर आए हुए थे।

यहां से वापसी जाते समय धुरकोट गांव में उनकी बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। ट्रैक्टर ट्राली में रेत भरी हुई थी और उसे सडक पर लापरवाही के साथ खड़ा किया गया था। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जांजगीर पुलिस मौके पर पहुंची। विष्णु प्रधान के शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना स्वजन को दी गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलापु अपराध दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

Next Story